उदयपुर । कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौडगढ़, इफको के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन दिनांक 10 जून, 2026 को इंदिरा गाधी ऑटोडोरियम, चित्तौडगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में श्री सी.पी. जोशी, सांसद, श्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक, निम्बाहेडा एवं जिला कलेक्टर डॉ. मंजू चौधरी, श्री पवन टांक इत्यादि जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 1500 किसानों ने भाग लिया। डॉ. रतन लाल सोलंकी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ने किसानों को खेतों की उर्वरा शक्ति बनाए रखने, जल संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया, साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषि प्रदर्शनी में फलदार पौधे, सब्जियो की पौध, वर्मी कम्पोस्ट खाद, वर्मी वॉश इकाई के बारे में विस्तार से बताया। केन्द्र के वैज्ञानिको द्वारा तैयार प्राकृतिक खेती-किसान जैविक खाद अपनाएं रासायनिक खाद से मुक्त्ति पायें फोल्डर का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में श्री पवन टांक, प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ ने उपस्थित किसानो को प्राकृतिक खेती के मुलाधार व प्राकृतिक खेती के स्तम्भ के बारे में विस्तृत से बताया तथा किसानो को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। श्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक, निम्बाहेडा ने उपस्थित किसानो को आव्हान किया कि हर व्यक्ति जहर मुक्त प्राकृतिक खेती को अपनाने की शपथ दिलाई। श्री सी.पी. जोशी, सांसद ने किसानो को जैविक खेती अपनाने का आव्हान किया, साथ ही रासायनिक खाद से मिटटी में होने वाले दुष्प्रणाम के बारे में बताया। डॉ. मंजू चौधरी, जिला कलेक्टर ने उपस्थित किसानो को प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामो के बारे में बताया तथा जिले के किसानो जैविक खेती अधिक से अधिक करने के लिए प्रेरित किया जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो सके।
डॉ शंकर लाल जाट, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग ने कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा कर किसानो की समस्याओ का समाधान किया, साथ ही विभाग की योजनाओ एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन एवं परम्परागत कृषि विकास योजना से जुडकर किसान प्राकतिक खेती को बढ़ावें देवें। जिला स्तरीय प्राकतिक खेती कार्यशाला में विभिन्न विभागो एवं किसानो द्वारा उनके उत्पाद की प्रदर्शनिया भी लगाई। कार्यकम का संचालन डॉ. जोगेन्द्र सिंह राणावत ने किया।