नयाखेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर

( 603 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jun, 26 19:06

नयाखेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर

उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में नालसा संवाद योजना के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल चैधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजे राहुल चैधरी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित नालसा संवाद योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें इनका लाभ दिलाना है।  विधिक जागरूकता शिविर में महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता, एलएडीसी योजना, नालसा हेल्पलाइन 15100, साइबर हेल्पलाइन 1930, नालसा पोर्टल, बाल विवाह रोकथाम अभियान सहित विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।  कार्यक्रम में गिर्वा के ब्लॉक विकास अधिकारी अजीत कुमार तथा स्थानीय उपसरपंच मोहन सिंह देवड़ा भी मंचासीन रहे। इस अवसर पर कृष्णा वैष्णव, प्रेरणा अवचार एवं श्वेता चावत (असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल) ने भी उपस्थित ग्रामीणों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान कीं।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.