12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के: जिले के मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

( 683 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jun, 26 20:06

मंदिरों में हुए विशेष आयोजन, अतिथियों ने की खुशहाली की कामना

12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के: जिले के मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

श्रीगंगानगर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के‘‘ कार्यक्रम के तहत बुधवार को श्रीगंगानगर के मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित श्री जगदम्बा अंधविद्यालय सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर अतिथियों ने देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसरों को विशेष रूप से सजाया गया। उक्त कार्यक्रमों में आमजन की उत्साहपूर्वक सहभागिता रही।
देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित एवं नियंत्रित मंदिरों में बुधवार को विशेष आयोजन हुए। इस दौरान अतिथियों ने पूजा-अर्चना करते हुए आमजन के उत्तम स्वास्थय और लोक मंगल की कामना की। देवस्थान विभाग के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित श्री जगदम्बा अंधविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर बराड़, एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, श्री राजकुमार सोनी सहित अन्य अतिथियों ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक श्री बराड़ ने केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए आमजन और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और आरती सम्पन्न करवाई गई। इस अवसर पर जगदम्बा अंधविद्यालय के महाराज स्वामी श्री निजानंद, श्री धीरज चावला, श्री दीपक कुक्कड़, श्री नेमीचंद वर्मा, देवस्थान विभाग के निरीक्षक श्री सलीम, कनिष्ठ सहायक श्री करणीसिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
इसी तरह अनूपगढ़ के श्री सदाशिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका बैलाण, श्री मुकेश शर्मा, नीतू राठौड़, श्री सुरजीत सिंह सोखी, श्री मुकेश शर्मा, श्री परमानंद गौड, श्री सुनील डाल, माया प्रजापत, श्री योगेन्द्र धूड़िया, श्री तिलकराज चुघ, श्री बंशीलाल सारस्वत, श्री चिरंजीलाल वंशीवाल, श्री रामधन स्वामी, श्री बीएस ढिल्लो, श्री सौरभ सेतिया सहित अन्य मौजूद रहे। रायसिंहनगर के शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में श्री बलवीर लूथरा, एसडीएम श्री सुभाष चन्द्र चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
इसी क्रम में देवस्थान विभाग की ओर से सादुलशहर के नहरी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर, सूरतगढ़ के खेजड़ी बालाजी मंदिर, पदमपुर के जय श्री हनुमान चाणना धाम, श्रीकरणपुर के नानकसर गुरूद्वारा, घडसाना के श्री करणी माता मंदिर और श्रीविजयनगर के खाटूश्याम मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन की सहभागिता रही।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.