भारतीय जनता पार्टी के डॉ. अलका सिंह और डॉ. सतीश पूनिया और इण्डियन नेशनल कांग्रेस के नीरज डांगी निर्वाचित घोषित

( 722 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jun, 26 19:06

भारतीय जनता पार्टी के डॉ. अलका सिंह और डॉ. सतीश पूनिया और इण्डियन नेशनल कांग्रेस के नीरज डांगी निर्वाचित घोषित

जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा ‌द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए नामाँकन दाखिल करने वाले तीनों तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। इन प्रत्याशियों को गुरुवार को राज्य विधान सभा में राज्यसभा साँसद निर्वाचित घोषित किया गया। 

राज्यसभा निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने  गुरुवार को तीन बजे नाम वापसी का निर्धारित समय निकलने के बाद तीनों प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा की।
रिटर्निंग ऑफिसर श्री शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. अलका सिंह और डॉ. सतीश पूनिया एवं  इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज डांगी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए तीनों प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.