धनूर में नशा मुक्त कार्यक्रम आयोजित

( 403 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jun, 26 19:06

धनूर में नशा मुक्त कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व मेेें नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के अंतर्गत ग्राम धनूर में नशा मुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि युवा नशे के जाल में फंसकर अपने सपनों, अपने परिवार और अपने भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सामाजिक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र रक्षा का अभियान है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि माता-पिता अपने बच्चों से संवाद करें, शिक्षक विद्यार्थियों को जागरूक करें, पंचायतें सामाजिक नेतृत्व निभाएं, पुलिस और प्रशासन के साथ समाज का हर जिम्मेदार नागरिक इस अभियान का हिस्सा बने।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे अपने गांव में नशा नहीं आने देंगे, नशा बेचने वालों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे तथा युवाओं को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ेंगे। सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प लिया और यह संदेश दिया राष्ट्रभक्ति, जागरूकता और सामाजिक चेतना की नई मिसाल बनेंगे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक अजायब सिंह, डॉ. ईश्वरलाल, डॉ. इंद्र वर्मा, वीडीओ हरपाल सिंह, करणपुर क्षेत्र के नशा मुक्त अभियान प्रभारी सहीराम, केसरीसिंहपुर थाना से एएसआई सोहनलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.