उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने राजकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण आबकारी निरीक्षक छोटीसादड़ी जिला प्रतापगढ, सुरेश कुमार बम्बोरिया को निलंबित किया है। निलंबन काल में उक्त कार्मिक का मुख्यालय कार्यालय आबकारी आयुक्त राजस्थान उदयपुर रहेगा।