विश्व नेत्रदान दिवस पर,इंदौर में सम्मानित हुई शाइन इंडिया

( 324 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jun, 26 19:06

कोटा की संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन का, इंदौर में हुआ सम्मान

विश्व नेत्रदान दिवस पर,इंदौर में सम्मानित हुई शाइन इंडिया

नेत्रदान के क्षेत्र में,15 वर्षों से हाड़ौती में कार्य कर रही संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन को, कॉर्निया संकलन,नेत्रदान के उत्कृष्ट कार्यो एवं कॉर्निया अंधता निवारण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए, इंदौर के प्रसिद्ध शंकरा नेत्रालय में सम्मानित किया गया ।

संस्था की ओर से यह सम्मान,संस्था शाइन इंडिया के ग्लोबल प्रेसिडेंट जितेंद्र सिंह, व संस्था संस्थापक डॉ कुलवंत गौड़ ने प्राप्त किया। शंकरा नेत्रालय में यह आयोजन, इसलिए भी खास था क्योंकि, इस आयोजन में, नेत्रदान करने वाले परिवार अपने सामने, ऐसे लोगों को मिले,जिनकी आँखो में रोशनी ,कॉर्निया प्रत्यारोपण से आई थी।

आयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर,पधारे जितेंद्र सिंह और डॉ गौड़ ने,नेत्रदानी परिजनों का भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया । आयोजन का संचालन कर रहे, मुस्कान ग्रुप के संदीपन आर्य ने संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के कार्यों, विशेष उपलब्धियों और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के बारे में, उपस्थित जन समूह को विस्तार से जानकारी दी ।

कार्यक्रम के अंत में इंदौर के संभागीय आयुक्त सुदामा पी खाड़े ने संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉ कुलवंत गौड़ और जितेन्द्र सिंह को शाल,श्री फल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ कुलवंत गौड़ ने,सम्मान को नेत्र दाताओं को समर्पित करते हुए कहा कि,शोक की घड़ी में, परिजनों द्वारा दिवंगत के नेत्रदान का कार्य एक प्रेरणादायक और साहसिक कार्य है । ऐसे प्रयासों के कारण ही,दृष्टिहीनों की आंखों से अंधियारा दूर हुआ है ।

संस्था के ग्लोबल प्रेसिडेंट जितेंद्र सिंह ने कहा कि, संस्था अपने सेवा कार्य को ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद रूप देने के लिए समर्पित हैं। शीघ्र ही,संस्था द्वारा ग्रामीण स्तर पर नेत्रदान,अंगदान और देहदान के कार्यों को प्रसारित करने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा ।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.