लायंस क्लब रॉयल्स के विनम्र बिहाणी अध्यक्ष, सुनंदम महिपाल सचिव और हिमांशु जैन कोषाध्यक्ष बने 

( 347 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jun, 26 18:06

लायंस क्लब रॉयल्स के विनम्र बिहाणी अध्यक्ष, सुनंदम महिपाल सचिव और हिमांशु जैन कोषाध्यक्ष बने 

श्रीगंगानगर।लायंस क्लब श्रीगंगानगर रॉयल्स की नयी टीम का गठन जनरल मीटिंग में किया गया। सर्वसम्मिति से विनम्र बिहाणी क़ो अध्यक्ष, सुनंदम महिपाल क़ो सचिव एवं हिमांशु जैन क़ो कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

लायंस क्लब रॉयल्स के अध्यक्ष लविश बजाज ने बताया कि राहुल गुप्ता क़ो प्रथम उपाध्यक्ष, रजत सरावगी क़ो द्वितीय उपाध्यक्ष,मोहित गोयल क़ो क्लब एडमिन्सन्ट्रेटर, हितेश सिंगल क़ो सेवा सप्ताह अध्यक्ष, लविश छाबडा क़ो एलसीआईएफ को-ऑर्डिनेटर, सचिन सिंगला, किंशुक मित्तल, गजेंद्र लड्ढा , सीए प्रतीक गोयल क़ो डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। विनम्र बिहाणी क्लब के चार्टर अध्यक्ष एवं पूर्व जोन चेयरमैन रह चुके है,
नयी कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारंभ होगा। मीटिंग मे मौजूद सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों  माल्यार्पण कर स्वागत किया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मानव कल्याण के हितार्थ तथा पीड़ित मानवता के उत्थान के सेवा कार्य करने का विश्वास दिलाया ।लायंस क्लब रॉयल्स सचिव ऋषभ गर्ग ने अपनी  रिपोर्ट पढ़ी। कोषाध्यक्ष जतिन जसूजा ने हिसाब प्रस्तुत किया।इस अवसर पर ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर डुडेजा,पूर्व क्लब अध्यक्ष अभिनव भूतडा, अंकित सिंगल, अखिल चढ्ढा, गौरव अग्रवाल, तुषार जिंदल, अमित गीदडा, अनमोल खुराना, वासू सिंगल, आयुष कासनिया, अमन गोयल, विष्णु गुप्ता आदि मौजूद थे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.