ग्रामीण सेवा शिविर में 10 वर्षों बाद खाता विभाजन होने पर जताई प्रसन्नता

( 399 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jun, 26 19:06

ग्रामीण सेवा शिविर में 10 वर्षों बाद खाता विभाजन होने पर जताई प्रसन्नता

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
जिले की अनूपगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत 65 जीबी में आयोजित शिविर में चक 65 जीबी निवासी श्री हरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, श्री सुरजीत सिंह, श्रीमती बलजीत कौर पत्नी श्री सुरजीत सिंह ने खाता विभाजन के लिये आवेदन किया। उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश राव द्वारा हलका पटवारी से रिपोर्ट लेकर तहसीलदार अनूपगढ़ से तत्काल खाता विभाजन का आदेश जारी करवाकर प्रार्थीगण को राहत दी गई। खाता विभाजन होने से लाभार्थी को  पीएम किसान योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर श्रीमती संतोष बावरी, तहसीलदार दिव्या चावला, बीडीओ श्री मनोज कुमार, श्री दिनेश कुमार, श्री पंकज कुमार, श्री सहदेव सिंह, श्री गौरव कम्बोज, श्री सुखप्रीत सिंह, श्री मुकेश चौहान, श्री कैलाशचंद, श्री बजरंग लाल, श्री अशोक यादव, श्री इंदु बाला सहित अन्य मौजूद रहे। लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.