ग्रामीण सेवा शिविर में दी अल्पकालिक ऋण योजनाओं की जानकारी

( 441 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jun, 26 19:06

ग्रामीण सेवा शिविर में दी अल्पकालिक ऋण योजनाओं की जानकारी

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है।
जिले के श्रीविजयनगर उपखण्ड की ग्राम पंचायत 10 एएस में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों को सहकारिता विभाग की अल्पकालिक ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पोर्टल के माध्यम से बायोमैट्रिक सत्यापन करवाया गया। ऋण वितरण भी किया गया। योजना के तहत श्री अंकुर पुत्र श्री राजूराम, श्री जसवंत सिंह पुत्र श्री रूप सिंह, श्री जेठाराम पुत्र श्री रामचन्द्र, श्रीमती इंदिरा पत्नी श्री जीतराम, श्री जोतराम पुत्र श्री आशाराम, श्री पृथवीराज पुत्र श्री चूनाराम, श्री चेतराम पुत्र श्री रामकुमार, श्री रामेश्वरम पुत्र श्री पुरखाराम को लाभान्वित किया गया।
शिविर में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद पात्र किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में केन्द्र सरकार से 6 हजार एवं राज्य सरकार से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3 हजार रूपये सहित कुल 9 हजार रूपये की वार्षिक राशि ट्रांसफर की जायेगी। इस अवसर पर शिविर प्रभारी श्रीमती शंकुतला, तहसीलदार श्री राजवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.