ग्रामीण सेवा शिविर में किसानों को किया योजनाओं से लाभान्वित

( 562 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jun, 26 19:06

ग्रामीण सेवा शिविर में किसानों को किया योजनाओं से लाभान्वित

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है।
जिले के उपखण्ड रायसिंहनगर की ग्राम पंचायत लिखमेवाला 27 पीएस में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर प्रभारी ने बताया कि श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी श्री कमलेश सहित अन्य पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसियां वितरित की गई। इसके अलावा 20 पशुओं का पंजीकरण, पशुओं की स्वास्थय की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध करवाई गई। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.