द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उदयपुर लोकल सेंटर के इंजी. पीयूष जावरिया अध्यक्ष एवं इंजी. रमेश चन्द्र पुरोहित मानद सचिव निर्वाचित

( 397 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jun, 26 17:06

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उदयपुर लोकल सेंटर के इंजी. पीयूष जावरिया अध्यक्ष एवं इंजी. रमेश चन्द्र पुरोहित मानद सचिव निर्वाचित

उदयपुर : द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उदयपुर लोकल सेंटर की लोकल सेंटर समिति की बैठक दिनांक 15 जून को सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी सत्र 2026–2028 के लिए इंजी. पीयूष जावरिया को अध्यक्ष तथा इंजी. रमेश चन्द्र पुरोहित को मानद सचिव निर्वाचित हुए।
द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) देश की अग्रणी बहु-विषयक अभियंता संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 1920 में हुई थी तथा इसे वर्ष 1935 में रॉयल चार्टर प्राप्त हुआ। अपने सौ से अधिक वर्षों के गौरवशाली इतिहास में यह संस्था देश में अभियंत्रण शिक्षा, तकनीकी ज्ञान के प्रसार, अनुसंधान, नवाचार, व्यावसायिक उत्कृष्टता तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। संस्था के देशभर में अनेक राज्य एवं स्थानीय केंद्र तथा विदेशों में भी केंद्र कार्यरत हैं, जो अभियंताओं, शिक्षाविदों, उद्योग जगत एवं विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करते हैं।
उदयपुर लोकल सेंटर पिछले कई वर्षों से तकनीकी व्याख्यानों, सेमिनारों, कार्यशालाओं, औद्योगिक भ्रमणों, छात्र गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण अभियानों तथा सतत विकास लक्ष्यों से संबंधित कार्यक्रमों का सफल आयोजन करता रहा है। सेंटर ने क्षेत्र के अभियंताओं, उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के मध्य समन्वय स्थापित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंजी. पीयूष जावरिया ने उन्हें दिए गए विश्वास के लिए सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सेंटर की तकनीकी एवं व्यावसायिक गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने, उद्योग–शिक्षा जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा देने तथा युवा अभियंताओं के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।
नवनिर्वाचित मानद सचिव इंजी. रमेश चन्द्र पुरोहित ने कहा कि वे सेंटर की गतिविधियों के विस्तार, सदस्य सहभागिता बढ़ाने तथा अभियंत्रण पेशे की गरिमा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर उदयपुर लोकल सेंटर के सदस्यों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शु शुभकामनाएं  देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सेंटर नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा तथा क्षेत्र में अभियंत्रण, तकनीकी विकास और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.