जल संसाधन विभाग की आरडब्ल्यूएसआरपीडी परियोजना में 180.60 करोड़ की लागत से किसानों के खेतों में 5040 सोलर पम्प संयंत्र लगेंगे

( 435 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jun, 26 19:06

जल संसाधन विभाग की आरडब्ल्यूएसआरपीडी परियोजना में 180.60 करोड़ की लागत से किसानों के खेतों में 5040 सोलर पम्प संयंत्र लगेंगे

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर व बीकानेर जिलों में जल संसाधन विभाग के माध्यम से इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना प्रथम चरण के कमाण्ड क्षेत्र में संचालित मरू क्षेत्र के लिए राजस्थान जल क्षेत्र पुनः संरचना परियोजना के अन्तर्गत किसानों हेतु 3, 5 और 7.5 एचपी के 5040 ऑफग्रिड सोलर पम्प संयत्र स्थापित किये जा रहे हैं, जिसके लिए किसानों को 60 प्रतिशत सब्सिडी तथा शेष 40 प्रतिशत राशि संबंधित कृषक द्वारा वहन किये जाने का प्रावधान है।
अतिरिक्त मुख्य अभियंता हनुमानगढ़ श्री दिलीप जैन ने बताया कि कृषक द्वारा वहन की जाने वाली लागत में से 30 प्रतिशत राशि तक का बैंक ऋण प्राप्त किया जा सकता है। इस हेतु कम्पनी रोटोमग एनरटेक लिमिटेड के साथ अनुबन्ध किया गया है। अब तक लगभग 1905 पम्प कृषकों की भूमि पर स्थापित किये जा चुके हैं एंव पम्प स्थापित करने का कार्य प्रगतिरत है।
उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग के अधीन चलाई जा रही राजस्थान जल क्षेत्र पुनः संरचना परियोजना में पम्प की लागत अन्य योजनाओं से कम है। इस योजना के अधीन 12 प्रकार के पम्प लगाये जा रहे हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.