ग्रामीण सेवा शिविर में द्रोपदी को मिला आर्थिक सम्बल

( 488 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jun, 26 19:06

ग्रामीण सेवा शिविर में द्रोपदी को मिला आर्थिक सम्बल

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र की ग्रामा पंचायत समेजा कोठी में आयोजित शिविर के दौरान 15 पीटीडी-ए निवासी श्रीमती द्रोपदी देवी पत्नी श्री दिलीप कुमार को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के माध्यम से आर्थिक संबल मिला। पशुपालक श्रीमती द्रोपदी देवी के पशु की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशु का बीमा होने की वजह से पशुपालक को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस पर  लाभार्थी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.