श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है।
जिले के सादुलशहर उपखण्ड की ग्राम पंचायत करड़वाला में श्री संदीप कुमार पुत्र श्री श्योपतराम को आवासीय भूखण्ड का पट्टा दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री संजय कुमार अग्रवाल, श्रीमती रजनी चौधरी, श्री पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। लाभार्थी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।