विज्ञान समिति कुल प्रमुख को मिला महाराणा प्रताप सम्मान 2026

( 451 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jun, 26 18:06

महाराणा प्रताप सम्मान मेरे लिए बूस्टर टॉनिक के समान - कोठारी 

विज्ञान समिति कुल प्रमुख को मिला महाराणा प्रताप सम्मान 2026

उदयपुर | महाराणा प्रताप सम्मान मेरे लिए बूस्टर टॉनिक के समान है , यह मुझे अपने शेष रहे जीवन में भी समाज एवं राष्ट्र के लिए कुछ करते रहने को प्रेरित करता रहेगा।  यह कहना था 90 वर्षीय  डॉ कुंदन लाल कोठारी का अपने सम्मान अभिग्राही उद्बोधन में।

आयोजन था सजीव सेवा समिति, द्वारा प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की जयंती की पूर्व संध्या पर विज्ञान समिति सभागार में 26 वें मेवाड़ गौरव अलंकरण समारोह में "महाराणा प्रताप सम्मान " का ।  
महासचिव शांति लाल भंडारी ने बताया की कार्यक्रम मुख्य अतिथि सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफ़ेसर कैलाश डागा , समारोह  अध्यक्ष रणजीत सिंह चौधरी एवं मुख्य वक्ता डॉ ए एस चुंडावत थे । विज्ञान समिति अध्यक्ष प्रो महीप भटनागर एवं संस्था अध्यक्ष डॉ आर के गर्ग , महासचिव शांति लाल भंडारी सहित मंचासीन रहे।
मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने बताया कि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और मंचासीन के बहुमान के पश्चात डॉ एल एल धाकड़ ने स्वागत उद्बोधन , शांति लाल भंडारी ने संस्थान परिचय , डॉ विमल शर्मा ने प्रताप पर स्वरचित कविता एवं ने मुख्य वक्ता के रूप में डॉ ए एस चुंडावत ने प्रताप के महान चरित्र एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला।
महाराणा प्रताप सम्मान में मंचासीन ने डॉ कुंदन लाल कोठारी का तिलक, शाल, माला, अपर्णा, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार (जिसे उन्होंने सम्मान पुनः संस्थान को लौटा दिया) से बहुमान किया। प्रशस्ति पत्र की कॉपी सभागार में उपस्थित सभी 125 मेहमानों को वितरित की गई व डॉ के पी तलेसरा ने उसका वाचन किया।
अपने उद्बोधन में कुलगुरु डॉ कैलाश डागा ने महाराणा प्रताप को सर्वगुण सम्पन्न मातृभूमि मेवाड़ का सच्चा सपूत बताया। उन्होंने बचपन से उनके मानस पटल पर अंकित व आज भी कंठस्थ नीला घोड़ा रा असवार सुना वीर रस की वर्षा कर दी।
रणजीत सिंह चौधरी ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया, तथा डॉ उमा शंकर शर्मा एवं प्रो महीप भटनागर ने भी सभा को संबोधित किया।
संचालन प्रकाश तातेड द्वारा किया गया। संस्था अध्यक्ष डॉ आर के गर्ग के आभार अभिव्यक्ति के पश्चातु राष्ट्रगान और स्नेह भोज से कार्यक्रम का समापन हुआ
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.