राहुल गांधी के कोटा आगमन पर कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत

( 518 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jun, 26 18:06

राहुल गांधी के कोटा आगमन पर कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत

कोटा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के छात्रों से संवाद कार्यक्रम के लिए कोटा आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष Rakhi Gautam एवं देहात कांग्रेस अध्यक्ष Bhanu Pratap Singh सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
राखी गौतम ने राहुल गांधी को कोटा आने का निमंत्रण स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके आगमन से कार्यकर्ताओं और छात्रों में नया उत्साह पैदा हुआ है। स्वागत के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम और देहात अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने उम्मेद भवन पैलेस में राहुल गांधी से अलग से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
महासचिव डॉ. विजय सोनी ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में एआईसीसी सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी Poonam Paswan, पीसीसी महासचिव ललित तूनवाल, कोटा जिला प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज, विधायक सीएल प्रेमी, चेतन पटेल, हरिमोहन शर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल, आमीन कागजी, अमित धारीवाल, रविन्द्र त्यागी, अर्चना सुराणा, नईमुद्दीन गुड्डू, डॉ. जफर मोहम्मद, शिवकांत नंदवाना, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज दुबे,आबिद कागजी, पूनम गोयल, शिवराज गुंजल सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Govind Singh Dotasra, पूर्व उपमुख्यमंत्री Sachin Pilot, पूर्व मंत्री Shanti Dhariwal, Ashok Chandna, धीरज गुर्जर सहित अन्य नेताओं ने भी एयरपोर्ट पर राहुल गांधी की अगवानी कर उनका स्वागत किया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.