तकनीकी युग में सतर्कता ही बचाव है -कंस्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाईजेशन
उदयपुर | राजस्थान प्रदेश कंस्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाईजेशन के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत उदयपुर कार्यालय पर अहम् बैठक हुई |
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ राजश्री गाँधी ने संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे |गाँधी ने कहा के जिला टीम एवं पदाधिकारियो को उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उपभोक्ताओं की समस्या समझनी होगी एवं उचित निवारण एवं कार्यवाही हेतु निरंतर प्रयास करने होंगे |
डॉ गाँधी ने हरित क्रांति का भी संदेश दिया और कहा की पर्यावरण सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण अवश्य करे |
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत झा ने कहा की सभी जिलों में जल्द ही उपभोक्ता शिविर आयोजित किये जायेंगे और सक्रिय पधाधिकारियों को आगे बढ़ाया जायेगा |
बैठक में जुबिन मेहता द्वारा साइबर सिक्योरिटी पर जानकारी दी गयी और कहा ऑन लाइन ट्रांसक्शन्स करते समय सावधान रहे एवं अनजान लिंक पर क्लिक न करे और ऑन लाइन एवं बैंकिंग फ्रॉड होने पर तुरंत इसकी सुचना सम्बंधित अधिकारी को दे या साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करे |
नव नियुक्त पधाधिकारियों का राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर,प्रदेश उपाध्यक्ष पारस खुर्दिया,जिला अध्यक्ष प्रवीण नाहर एवं जिला समन्वयक सुरेश पालीवाल ने उपरना एवं कार्ड दे कर स्वागत किया |
बैठक में संजीव शर्मा,ईशान शर्मा,नितिन जैन ,निवेदिता जोशी ,पियूष खटोड़,हर्ष राज सुथार,डॉ संगीता तिवारी,जुबिन मेहता,अधिवक्ता विकास त्रिपाठी,प्रेमलता मेहता,विवेक दलावत,शैलेश जैन, लक्ष्मी गोस्वामी,संगीता शर्मा,डॉ ममता सक्सेना,वैभव सक्सेना, एम एस वर्मा एवं ऋषि सुखवाल की भागीदारी रही |