आबकारी आयुक्त लेंगे विभागीय समीक्षा वीसी

( 244 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jun, 26 17:06

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से शुक्रवार, 19 जून 2026 को दोपहर एक बजे ली जाएगी। विडियों कॉन्फ्रेंस में आबकारी राजस्व, बकाया वसूली, आबकारी बंदोबस्त, निरोधात्मक गतिविधियां, मदिरा उठाव एवं राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। विडियों कॉन्फ्रेंस में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, प्रहराधिकारी संबंधित क्षेत्र के वीसी कक्ष के माध्यम से शामिल होंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा ने दी।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.