पर्यावरण चेतना एवं संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित 

( 1264 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jun, 26 17:06

पर्यावरण चेतना एवं संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित 

उदयपुर  |  पर्यावरण के प्रति बच्चों में रुचि और जागृति बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान समिति उदयपुर द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी पर्यावरण पर सोच को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। साथ ही इन बच्चों ने पर्यावरण के विभिन्न आयामों पर संक्षिप्त वार्ताएँ प्रस्तुत कर आमजन को जागरूक करने के संदेश दिए।
कार्यक्रम संयोजक अविनाश भटनागर ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 4-7 वर्ष और 8-12 वर्ष के दो समूह रखे गए थे तथा विजेता सहित सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किए गए जिनमें श्रेणी वार अलग अलग मूल्य  (₹ 50, 80, 150 , 200 ) के ड्राईंग किट दिए। 
मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया कि हालांकि  4 -7 वर्ष समूह में पंजीकृत की आधी संख्या में ही विद्यार्थी उपस्थित हो पाए किन्तु इस उम्र से स्वच्छता जागरूकता के दूरगामी परिणामों को देखते हुए भविष्य में उन्हें लाने लेजाने की विशेष व्यवस्था की जावेगी। विद्यार्थियों ने कलात्मकता के साथ पर्यावरण संरक्षण के सराहनीय सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में रोचकता बढ़ाने के लिए रेणु भण्डारी ने आर्य भट्ट विज्ञान प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को विज्ञान की सामान्य जानकारी दी और प्रयोग कराए। प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक वितरण समारोह में विज्ञान समिति के अध्यक्ष प्रो. महीप भटनागर, महासचिव डॉ. आर. के. गर्ग, कुलप्रमुख डॉ. के. एल. कोठारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.