रेलवे लाभार्थियों को मिलेंगी समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ

( 983 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jun, 26 18:06

रेलवे लाभार्थियों को मिलेंगी समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ और उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. अंजू ने रेल निकुंज परिसरए जगतपुरा में नवनिर्मित ‘‘रेल निकुंज पॉलीक्लिनिक’’ का उद्घाटन किया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार यह पॉलीक्लिनिक रेलवे लाभार्थियों को एक ही स्थान पर व्यापक एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों, पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना उत्तर पश्चिम रेलवे की प्राथमिकता है। रेल निकुंज पॉलीक्लिनिक के माध्यम से लाभार्थियों को विभिन्न चिकित्सा सेवाएँ सहज एवं सुलभ रूप से उपलब्ध होंगी।
पॉलीक्लिनिक में एलोपैथी, होम्योपैथी एवं आयुर्वेद ओपीडी की सुविधाएँ दवाओं सहित उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त डे-केयर सेंटर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट तथा डेंटल सेवाओं की व्यवस्था भी की गई है। रेलवे लाभार्थियों के लिए ब्लड टेस्ट एवं उपचार संबंधी सुविधाएँ भी यहाँ उपलब्ध रहेंगी।
इस पॉलीक्लिनिक में उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय के सेवारत एवं सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जगतपुरा एवं खातीपुरा रेलवे स्टेशन से जुड़े लगभग 1500 रेलवे परिवारों सहित कर्मचारीगणए पेंशनर्स एवं उनके आश्रित लाभान्वित होंगें।
रेल निकुंज पॉलीक्लिनिक के प्रारंभ होने से रेलवे लाभार्थियों को अपने आवासीय क्षेत्र के निकट ही विभिन्न चिकित्सा सुविधाएँ प्राप्त होंगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुँच और अधिक सुदृढ़ होगी।
इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण, रेलवे चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.