सांसद डॉ रावत की पहल पर पीएकेएसवाई 2.0 जलग्रहण विभाग में कार्यरत संविदाकार्मिकों का कार्यकाल बढाया

( 1011 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jun, 26 19:06

संविदाकर्मियों की मांग पर सांसद डॉ रावत ने पत्र लिखकर किया था आग्रह

सांसद डॉ रावत की पहल पर पीएकेएसवाई 2.0 जलग्रहण विभाग में कार्यरत संविदाकार्मिकों का कार्यकाल बढाया

उदयपुर। पीएकेएसवाई 2.0 जलग्रहण विभाग में कार्यरत संविदाकार्मिकों का कार्यकाल सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा की गई मांग के बाद राज्य सरकार ने बढाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे संविदाकार्मिकों में खुशी की लहर है। उन्होंने गंभीरता से की गई पहल के लिए सांसद डॉ रावत का आभार जताया है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान, जयपुर (निदेशालय जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण, राजस्थान, जयपुर) के अतिरिक्त निदेशक ओमप्रकाश मीणा ने जारी पत्र के अनुसार उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा संविदा सेवा नियम 2022 के अंतर्गत पीएमकेएसवाई 2.0 जल रहण विभाग में कार्यरत संविदा कार्मिकों के कार्यकाल बढाने के संबंध में पत्र भेजा गया था। इस संबंध में मुख्यमंत्री के संज्ञान के बाद वर्तमान में कार्यरत 129 जल ग्रहण विकास दल सदस्यों की सेवाएं संविदा पर 31 मार्च 2027 अथवा सेवानिवृत्ति दिनांक (60 वर्ष की आयु) जो भी पहले पूर्ण हो, तक बढ़ा दी गई हैं।
उल्लेखनीय है कि सांसद डॉ रावत ने मुख्यमंत्री व विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर बताया था कि पंचायतीराज विभाग में संविदा सेवा नियम 2022 के अन्तर्गत पीएमकेएसवाई 2.0 जलग्रहण विभाग में कार्यरत विदाकर्तकयों के कार्यकाल को बढ़ाये जाने की मांग की गई है। वर्तमान में सरकार द्वारा पूर्व में कार्यरत संविदाकर्मियों को नियमित किया जाना प्रक्रियाधीन है। कार्यकाल बढ़ाये जाने से उक्त संविदा कार्मिकों को नियमित एवं स्थाई होने का लाभ मिल सकेगा। इस पर कार्रवाई करते हुए कार्यकाल बढाने का निर्णय कर आदेश जारी कर दिया गया है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.