उदयपुर। शहरी जल योजना नगर उपखंड पंचम उदयपुर के अंतर्गत मानसी वाकल परियोजना झाडोल पर पंपिंग बंद होने के कारण वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक कच्चे पानी की आपूर्ति बाधित होने से जल शोध संयंत्र तक पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचा है। सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने बताया कि 19 जून शुक्रवार को सज्जन नगर कॉलोनी उच्च जलाशय, एकलव्य कॉलोनी उच्च जलाशय, छिपा कॉलोनी उच्च जलाशय से होने वाली जल सप्लाई को एक दिन आगे बढ़ाया गया है।