चारण महासभा अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 जून को

( 737 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 26 10:06

चारण महासभा अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 जून को

उदयपुर। चारण महासभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 21 जून 2026 को भोपाल चारण छात्रावास, सूरजपोल स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी तथा देर रात तक परिणाम घोषित होने की संभावना है।
चुनाव में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और राजसमंद जिलों के चारण समाज के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में लगभग 2200 मतदाता अध्यक्ष पद का फैसला करेंगे। मतदान के लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी सेवानिवृत्त सीआई नरेंद्र सिंह सौदा (राबचा) तथा भेरू सिंह सौदा (डीडवाना) उम्मीदवार हैं।
चारण महासभा संस्थान के संविधान के अनुसार अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। निर्वाचित अध्यक्ष को अन्य पदों पर मनोनयन का अधिकार होगा तथा एक माह के भीतर कार्यकारिणी की घोषणा करनी होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए नरपत सिंह को पर्यवेक्षक तथा जब्बर सिंह एवं महिपाल सिंह को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.