सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि जयपुर में भूख हड़ताल पर बैठे

( 462 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 26 19:06

सफाई कर्मचारी भर्ती मे वाल्मीकि समाज व अस्थाई सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि जयपुर में भूख हड़ताल पर बैठे

सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि जयपुर में भूख हड़ताल पर बैठे

श्रीगंगानगर । संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ, जयपुर के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया के नेतृत्व मे नगर निगम ग्रेटर लाल कोठी जयपुर में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर चल रही भूख हड़ताल मे श्रीगंगानगर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि सफाई कर्मचारी भर्ती मैं वाल्मीकि समाज तथा वर्तमान में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारीयो प्राथमिकता देने की मांग को लेकर शुक्रवार को जयपुर में भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान श्रीगंगानगर से राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा संभागीय अध्यक्ष विक्की वाल्मीकि भी मौजूद रहे।   सफाई कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सफाई कर्मचारी भर्ती में परंपरागत सफाई का कार्य करने वाले वाल्मीकि समाज तथा वर्तमान में सफाई का कार्य कर रहे अस्थाई सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता देने, सफाई भर्ती से पूर्व कोर्ट केस वालों को नियुक्ति देने, सफाई कर्मचारी भर्ती  तीन गुना की जाने, एक वर्ष अर्द्ध कुशल एवं एक वर्ष कुशल मानते हुए स्थाई किया जाने, ठेका प्रथा समाप्त किए जाने,आउट सोर्सिग बन्द कर निकाय द्वारा अपने कोष से भुगतान किए जाने, यूनियन के साथ राज्य सरकार द्वारा पूर्व में किए गए समझौते अनुसार सफाई कर्मचारी भर्ती की जाने की मांग को लेकर जयपुर लाल कोठी नगर निगम ग्रेटर पर भूख हड़ताल, धरना प्रदर्शन, आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन में सफाई कर्मचारी यूनियन जयपुर सहित राजस्थान के समस्त जिलों के सफाई कर्मचारी यूनियन पदाधिकारी शामिल है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.