ग्रामीण सेवा शिविर में पैंतीस वर्षों बाद मिला खाता विभाजन का लाभ

( 459 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 26 19:06

ग्रामीण सेवा शिविर में पैंतीस वर्षों बाद मिला खाता विभाजन का लाभ

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इससे लाभान्वित ग्रामीणों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया जा रहा है।
पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत डेलवां में आयोजित शिविर में श्री अंकुश बिश्नोई पुत्र श्री मक्खन लाल बिश्नोई व श्री हरविन्दर सिंह पुत्र श्री शिंगारा सिंह निवासी 3 डीडी ने खाता विभाजन के लिये परिवाद दिया। कृषि भूमि के सह खातेदारों से समझाइश कर आपसी सहमति से मौके पर ही 35 वर्षों बाद खाता विभाजन किया गया। लम्बे समय से जारी समस्या हल होने पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.