राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा

( 441 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jun, 26 10:06

राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा

उदयपुर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एम.पी.यू.ए.टी.), उदयपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन 21 जून 2026, रविवार प्रातः 6:00 बजे राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हेमेन्द्र श्रीमाली करेंगे।

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी एवं अध्यक्ष, क्रीड़ा मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी, शोधार्थी तथा एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवं विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे। कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। वर्तमान समय में स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के लिए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। इसके अतिरिक्त, समस्त प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि कार्यक्रम के मीडिया कवरेज हेतु अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.