निंबाहेड़ा | मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेष अवतार कल्लाजी वेद पीठ के 21 वे कल्याण महाकुंभ के जन जागरण के लिए आज कल्याण नगरी के राजाधिराज ठाकुर श्री कल्ला जी के मंदिर से प्रातः 4:00 आध्यात्मिक कल्याण महापद यात्रा निकाली जाएगी जो जेके चौराहा, लक्ष्मीपुरा मांगरोल , रावलिया, भावलिया सतखंडा, शंभूपुरा ,अरनियापंथ, जालमपुरा ओछड़ी होते हुए शक्ति और भक्ति की पावन धरा चित्तौड़गढ़ में प्रवेश करेगी महापद यात्रा का प्रथम अल्प प्रवास नेहरू उद्यान में होगा जहां ठाकुर जी के भक्तों को अल्पाहार देने के साथ ही विभिन्न संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा ठाकुर जी के रथ की पूजा अर्चना के पश्चात समस्त कल्याण भक्त वीर वीरांगनाएं माता बहने रेवारी समाज के लोग बटुक एवं आचार्य बैंड बाजे एवं मालवी ढोल के साथ शोभा यात्रा में शामिल होंगे जो कलेक्ट्री चौराहा रोडवेज बस स्टैंड सुभाष चौक गोल प्याऊ ,सदर बाजार ,मिठाई बाजार ,लक्ष्मीनाथ मंदिर होते हुए पाडन पोल पहुंचेंगे जहां पदयात्रा का विशेष आकर्षण दुर्ग राज चित्तौड़ के चरण की वैदिक विधान के अनुसार पूजा अर्चना कर पद यात्रियों एवं वेदपीठ की ओर से मेवाड़ की आन बान और शान के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर वीरांगनाओं को पुष्पांजलि अर्पित कर मेवाड़ की सेवा के रूप में दुर्ग पर कुच करके दूसरे दरवाजे के समीप जयमल जी एवं कल्ला जी के स्मारक पर पूजा अर्चना एवं दर्शन के साथ समस्त पद यात्रियों को स्काउट गाइड मुख्यालय पर भोजन उपरांत बसों द्वारा कल्याण नगरी के लिए रवाना किया जाएगा वहीं पद यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ग्राम वासियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा ठाकुर जी के रथ की पूजा अर्चना के साथ पद यात्रियों का आत्मिक स्वागत अभिनंदन करने की तैयारी की गई है