श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के तहत शनिवार को श्रीगंगानगर नगर परिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर का जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त बीकानेर श्री विश्राम मीणा ने निरीक्षण किया।
श्री मीणा ने शहरी सेवा शिविर में प्रत्येक विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में उपस्थित आमजन से संवाद कर विभागीय सेवाओं एवं सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया तथा अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को दस्तावेजों का वितरण भी किया गया।
इस दौरान श्री मीणा ने विभागवार प्रभारी अधिकारियों से आमजन को प्रदान किए जा रहे लाभों की जानकारी भी ली। उन्होंने चिकित्सा विभाग को जांच, स्क्रीनिंग एवं निःशुल्क दवा वितरण बढ़ाने तथा शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, नगर परिषद आयुक्त श्री राकेश कुमार रंगा, नगरीय निकाय अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।