साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन

( 1686 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jun, 26 19:06

साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का किया जा रहा है संचालन

साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन

जयपुर। इस रेलसेवा की उद्घाटन स्पेशल बीकानेर-साबरमती एक तरफा रेलसेवा को 21 जून 2026 को बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं केन्द्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताा कि गाडी संख्या 04707 बीकानेर-साबरमती उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा 21 जून 2026 रविवार को बीकानेर से 09.45 बजे रवाना होकर 23.50 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नोखा, नागौर, मेडता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदडी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड भीनमाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी, पाटन व महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
 इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 03 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी  व 02 पॉवरकार सहित कुल 17 डिब्बे होगें।
 इस रेलसेवा की नियमित गाडी संख्या 19407 साबरमती-लालगढ प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 22 जून 2026 से साबरमती से प्रतिदिन 17.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.10 बजे लालगढ पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19408 लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 23 जून 2026 से लालगढ से प्रतिदिन 21.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पाटन, भीलडी, धनेरा, रानीवाडा, मारवाड भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, नागौर, नोखा व बीकानेर स्टेशनो पर ठहराव करेगी।
 इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 03 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 23 डिब्बे होगें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.