हूपेथॉन 6.0 के चैंपियंस का भव्य सम्मान

( 392 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 26 15:06

डेकाथलॉन में सजा फिटनेस, प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्सव

हूपेथॉन 6.0 के चैंपियंस का भव्य सम्मान


उदयपुर। शहर में फिटनेस और हूपिंग संस्कृति को नई पहचान देने वाले हूपेथॉन 6.0 के प्रतिभागियों एवं विजेताओं का शनिवार को डेकाथलॉन, उदयपुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बच्चों की प्रतिभा, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम उत्साह, ऊर्जा और उपलब्धियों के उत्सव में तब्दील हो गया।
उल्लेखनीय है कि लेट अस हूप की संस्थापक मीनाक्षी भेरवानी द्वारा 23 एवं 24 मई 2026 को अर्बन स्क्वेयर मॉल में आयोजित हूपेथॉन 6.0 एक अनूठा 24 घंटे का नॉन-स्टॉप हूपिंग मैराथन था। इस आयोजन में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने अपनी फिटनेस, अनुशासन और हूपिंग कौशल का शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया था।
सम्मान समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने आकर्षक हूपिंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत जोशीले फ्लैश मॉब ने उपस्थित दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और पूरे परिसर को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, ऊर्जा और बेहतरीन तालमेल ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सम्मानित प्रतिभागियों में तवगुन खुराना, टियारा जैन, देवांशी पाहूजा, भावन्या, काश्वी सैनानी, पेहर कोठारी, राधिका इसरानी, ख्वाहिश नासा, कियारा कोठारी, ईना पटेल, प्राणिका कुमावत, शेफाली साहू, इंसियाह चेचट, गौरांगी व्यास, सुमन पाहूजा, प्राणया वाधवानी, वामिका वाधवानी, सिद्धि इसरानी, अमातुल्ला सांवर, समान्वी माहेश्वरी, निवेद्या अजमेरा, युविका खिलवानी, अनाया जैन, जैकलीन साधवानी, फरहान शेख, जाह्नवी बंशीवाल, मायरा मंगवानी, रियांशी सचदेव एवं दीपिका लोढ़ा शामिल रहे।
इस अवसर पर मीनाक्षी भेरवानी ने कहा कि हूपेथॉन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं को फिटनेस, आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, सहयोगियों एवं प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का उत्साह और समर्पण ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है।
हूपेथॉन 6.0 की सफलता में अर्बन स्क्वेयर मॉल, पीएफसी एजुकेशन, उदयपुर ब्लॉग, डेकाथलॉन, सैंडी ट्रैवल, क्लिडोस्कोप, श्री कृष्णा चिल्ड्रन हॉस्पिटल, थ्रेड्स बाय वर्षा, अरोमा फैशन, एचटीएम स्टील, खुश होर्डिंग्स, मिनिमल एंड मैजिकल, प्रेक्षा एंटरटेनमेंट्स, शी सर्कल इंडिया, हनी सैलून, एनबीएस जूनियर स्कूल, मिकाडो स्कूल, किडजी स्कूल एवं एससीआई सहित अनेक संस्थाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों और अभिभावकों ने प्रतिभागियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि हूपिंग केवल खेल नहीं, बल्कि फिटनेस, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का एक प्रभावी माध्यम है, जो बच्चों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की क्षमता रखता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.