12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय स्थित पार्क व केन्द्रीय कारागृह में किया गया योगा अभ्यास

( 768 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 26 18:06

12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय स्थित पार्क व केन्द्रीय कारागृह में किया गया योगा अभ्यास

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री रविन्द्र कुमार, जिला एंव सेशन न्यायाधीश श्रीगंगानगर के सानिध्य में ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ थीम पर जिला न्यायालय परिसर में सुबह 7.00 बजे से 7.30 बजे तक संयुक्त योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, एलएडीसी अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, पीएलवी तथा कर्मचारीगण ने सुक्ष्म व्यायाम, सुर्य नमस्कार, प्राणायाम, षटकर्म व ध्यान आदि योग क्रियाएं की गई। योग शिविर में नटराज योगशाला के योगाचार्य श्री महेन्द्र कुमार सुथार, श्री अजय व श्री अशोक द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर श्री राजेश सिंघल (सेशन न्यायाधीश, एसीडी कोर्ट), श्री मदन गोपाल आर्य (पारिवारिक न्यायाधीश सं. 01), श्री चंद्र प्रकाश सिंह (पारिवारिक न्यायाधीश सं. 02), श्री पलविन्द्र सिंह (विशिष्ट न्यायाधीश, एनडीपीएस मामलात), श्रीमती संदीप कौर (वाणिज्यिक न्यायाधीश), श्रीमती सुषमा पारीक (न्यायाधीश एससी/एसटी प्रकरण), श्री नरेश कुमार जैन (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), श्रीमती मनदीप (एसीजेएम 01), सुश्री प्रियंका सोनी (जेएम 01), श्रीमती रेणुबाला (जेएम 02) तथा बार संघ अध्यक्ष श्री हंसराज तनेजा, उपाध्यक्ष श्री अरमान सेतिया, सचिव श्री लक्ष्मण राम एवं समस्त बार व एलएडीसी अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, पीएलवी तथा न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
       तत्पश्चात् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रवि प्रकाश सुथार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाग लेने वाले सभी योगीजन का आभार व्यक्त किया।
       इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जेल प्रशासन के सहयोग से केन्द्रीय कारागृह में नटराज योगशाला के योगीजन द्वारा बंदीजन को भी योगाभ्यास करवाया गया। इस दौरान चीफ एलएडीसी अधिवक्ता श्री रोहताश यादव, श्री अमनदीप चलाना, श्री करण धवन व जेल अधीक्षक श्री महावीर प्रसाद मीणा, जेलर श्री चरण सिंह तथा समस्त जेल प्रशासन उपस्थित रहे।
       इसी के साथ श्रीगंगानगर न्यायक्षेत्र में अवस्थित तालुका विधिक सेवा समिति व उपराकारागृह में भी योग शिविर में भी आयोजित किया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, बार अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, पीएलवी तथा बंदीजन द्वारा योगाभ्यास किया गया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.