सीकर रेलवे स्टेशन पर बनेगी नई पिट लाइन, भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग होगा प्रशस्त

( 993 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 26 19:06

सीकर रेलवे स्टेशन पर बनेगी नई पिट लाइन, भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग होगा प्रशस्त

जयपुर। रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और सीकर क्षेत्र में रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सीकर रेलवे स्टेशन पर नई पिट लाइन के निर्माण की घोषणा की है। उन्होंने यह घोषणा रविवार को बीकानेर से जयपुर निरीक्षण यात्रा के दौरान सीकर रेलवे स्टेशन पर की।
 केंद्रीय रेल मंत्री की इस घोषणा से सीकर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भविष्य में बेहतर रेल सुविधाएं मिलेंगी। नई पिट लाइन के निर्माण से सीकर स्टेशन पर ट्रेनों के अनुरक्षण, सफाई, तकनीकी निरीक्षण और रखरखाव संबंधी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे रेलवे परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
 नई पिट लाइन के निर्माण से सीकर रेलवे स्टेशन की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे नई रेल सेवाओं के प्रारंभ, अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी। साथ ही, इससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक रेल विकल्प उपलब्ध होंगे और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.