उदयपुर। गीतांजलि हॉस्पिटल ने मेडिकल पार्टनर के रूप में “लव यू पापा – सीजन 2” कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक चेतना, प्रतिभा सम्मान और पिताओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मिताली इवेंट्स एवं गीतांजलि हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र एवं गणेश वंदना के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने परिवार एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उप वन संरक्षक (डीएफओ) राजकुमार जैन ने परिवारों को जोड़ने वाले ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताई, वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक रांका ने आयोजन की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से स्थापित “मिरांश फाउंडेशन” के लोगो का अनावरण किया गया। फाउंडेशन की संस्थापक मिताली जैन ने बताया कि संस्था शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करेगी।
Father’s Day के अवसर पर गीतांजलि हॉस्पिटल की ओर से पिताओं के स्वास्थ्य के प्रति विशेष संदेश भी साझा किया गया। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के कार्डियक सर्जरी विभाग से डॉ. संजय गांधी (हार्ट सर्जरी विभाग के एच.ओ.डी.) ने संदेश में कहा कि परिवार की जिम्मेदारियां निभाते-निभाते पिता अक्सर अपने स्वास्थ्य को पीछे छोड़ देते हैं, जबकि समय पर स्वास्थ्य जांच और निवारक स्क्रीनिंग कई गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
वहीं डॉ. पूजा गांधी, विभागाध्यक्ष, गीतांजलि फर्टिलिटी सेंटर ने कहा कि परिवार की खुशहाली का आधार स्वस्थ माता-पिता हैं। Father’s Day पर सबसे अनमोल उपहार पिताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का संकल्प हो सकता है।
इस अवसर पर पिताओं के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर भी संदेश दिया गया। इसमें प्रोस्टेट जांच, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), घुटनों एवं हड्डियों की जांच, डायबिटीज स्क्रीनिंग, थायरॉयड जांच, त्वचा स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, दंत परीक्षण, कैंसर स्क्रीनिंग, किडनी प्रोफाइल जांच तथा मस्तिष्क एवं तंत्रिका स्वास्थ्य जांच जैसी निवारक जांचों को बढ़ती उम्र में विशेष रूप से उपयोगी बताया गया। संदेश में कहा गया कि जिन्होंने जीवनभर परिवार का ख्याल रखा, इस Father’s Day पर उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी उतना ही आवश्यक है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति सम्मान प्राप्तकर्ता निर्मल यादव, विंधम गार्डन के निदेशक दुर्गेश कुमावत एवं वैभव कुमावत, डॉ. राजश्री गांधी, मुकेश कोठारी, राजेश शर्मा, पुष्पेंद्र परमार, हर्वंश योगिराज जैन, दीपक शर्मा एवं सुभाष कोठारी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में आयांश एवं दीपक पांडे प्रथम, प्रबलीन, अश्मित एवं गुरबचन सिंह द्वितीय तथा कियान एवं जितेंद्र जैन तृतीय रहे। फादर्स प्रीमियर लीग में टीम पर्वत (आहूजा टीम) विजेता एवं टीम हिमालय (राजीव सुराना टीम) उपविजेता रही। निमित आहूजा को मैन ऑफ द सीरीज, दीपक शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं दिविशा आहूजा को सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया।
गायन प्रतियोगिता में कुमुद एवं भूपेंद्र डांगी प्रथम, दिग्दर्शन भट्ट द्वितीय एवं नारायण सालवी तृतीय रहे। नृत्य प्रतियोगिता में सौम्या बैराठी प्रथम, देवव्रज एवं जितेंद्र खत्री द्वितीय तथा कामाक्ष सिंह तृतीय रहे। रील क्रिएशन प्रतियोगिता में मायरा एवं सौरभ खमेसरा विजेता रहे।
विजेताओं को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। प्रतियोगिताओं के पुरस्कार अरुणोदय इम्पेक्स, सुरों की मंडली, क्रेजी नट्स एवं इंदिरिया ज्वेलर्स के सहयोग से प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन हर्वंश योगिराज जैन ने दिया तथा अंत में मनोज बाबेल ने आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता में कुणाल बड़ोला, सलोनी व्यास, नीतु बाबेल, डॉ. बलदीप शर्मा, अमित पोरवाल जैन एवं मिताली इवेंट्स की संपूर्ण टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।