नारायणपुरा फी प्लाजा (एनएच- 48) पर यूईपीएल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

( 362 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jun, 26 17:06

नारायणपुरा फी प्लाजा (एनएच- 48) पर यूईपीएल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

उदयपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित नारायणपुरा फी प्लाजा पर उचित एक्सप्रेसवेज प्राइवेट लिमिटेड (यूईपीएल) के स्टाफ द्वारा योग दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योग आसन और प्राणायाम किए।
आयोजन एसपीवी हेड सूर्य प्रताप सिंह और इंतजार हुसैन के कुशल निर्देशन और देख-रेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्टाफ के बीच स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना रहा। योग सत्र के दौरान उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने तथा शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह फिट रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एस.पी.वी. हैड ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में कार्यस्थल पर ऊर्जावान और तनाव मुक्त रहने के लिए योग बेहद जरूरी है। यह न केवल हमारी कार्यक्षमता बढ़ाता है बल्कि जीवन में सकारात्मकता भी लाता है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.