ग्रामीण सेवा शिविर बना सहारा, लाभार्थियों ने जताया सरकार का आभार

( 263 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jun, 26 19:06

ग्रामीण सेवा शिविर बना सहारा, लाभार्थियों ने जताया सरकार का आभार

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
घडसाना उपखण्ड की ग्राम पंचायत 13 डीओएल में सोमवार को आयोजित में श्री गुरूसेवक सिंह पुत्र श्री छिन्दा सिंह को आवासीय भूखण्ड का पट्टा सौंपा गया। पट्टा मिलने पर गुरूसेवक ने बताया कि अब वह पीएम आवास योजना और बैंक से ऋण ले सकेगा। इसी प्रकार श्रीमती गीता पत्नी श्री राजेश कुमार निवासी 7 डीओएल के परिवार का नाम पालनहार योजना में जोड़ा गया।
अनूपगढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत 18 पी में आयोजित शिविर में चक 21 पी निवासी श्री अजय कुमार पुत्र श्री महेन्द्र पाल, श्रीमती रामप्यारी पत्नी श्री महेन्द्र पाल निवासी 6 एच, श्री श्रवण सिंह पुत्र श्री हरभजन सिंह द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में खाता विभाजन के लिये आवेदन किया। दो अन्य प्रकरणों में भी खाता विभाजन की आवश्यक कार्यवाही कर परिवादियों को राहत दी गई।
इसी दौरान श्रीमती तोषा पत्नी श्री गुरमेल सिंह निवासी 14 के और वजीरा बीबी पत्नी श्री वैशाखा सिह को आवासीय पट्टे सौंपे गये। पट्टे के अभाव में दोनों परिवार आवास से वंचित थे। इसी प्रकार श्रीमती मंजीत कौर व उनके पति श्री संतोख सिंह द्वारा वृद्धावस्था पेंशन शुरू करने का आवेदन देने पर तत्काल कार्यवाही कर पेंशन शुरू की गई। लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.