ग्रामीण सेवा शिविर में हाथोहाथ मिल रही है राहत

( 499 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jun, 26 19:06

ग्रामीण सेवा शिविर में हाथोहाथ मिल रही है राहत

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
गंगानगर उपखण्ड की ग्राम पंचायत 9 एमएल (लठ्ठावाली) में श्रीमती माया देवी पत्नी श्री गुरदयाल ने पट्टा बनवाने हेतु आवेदन किया। शिविर प्रभारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर श्रीमती माया देवी को पट्टा सौंपा गया। इसी तरह श्रीमती सरिता देवी पत्नी श्री सुरेन्द्र कुमार को खरीफ फसल में मूंग बिजाई हेतु कृषि विभाग द्वारा निःशुल्क मिनी किट देकर लाभान्वित किया गया। शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा 11 परिवारों में पट्टा वितरण, व्यक्तिगत शौचालय के आवेदन 10, ठोस कचरा अपशिष्ट नियम 2026 की जानकारी 425, वीबीजी-रामजी की जानकारी 265, सीएचसी-2, सोख्ता गड्ढा 4, जन्म प्रमाण पत्र 8 जारी कर आमजन को लाभान्वित किया गया।
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा सहमति खाता विभाजन के 4, एलआर एक्ट के तहत 37 शुद्धि पत्र जारी करते हुए तीन फार्मर रजिस्ट्रेशन किये गये। कृषि विभाग द्वारा 41 किसानों को मूंग बीज मिनी किट और 38 मृदा स्वास्थय कार्ड वितरित किये गये। राजस्थान रोडवेज द्वारा 18 पास जारी करते हुए पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की जानकारी देते हुए 45 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। मौके पर एसडीएम श्री नयन गौतम, तहसीलदार श्री रवि कुमार, बीडीओ श्री भंवरलाल स्वामी, श्री तरसेम सिंह, श्री मंजीत सिंह, श्री राकेश सहारण, श्री धर्मपाल सहारण, श्री सुरेश शर्मा, श्रीमती सुमन अग्रवाल मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.