डॉक्टर्स डे पर सजेगी सुरों की महफिल, ‘गीतों भरी शाम, डॉक्टर्स के नाम’ में गुजेंगे तराने

( 588 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jun, 26 19:06

डॉक्टर्स डे पर सजेगी सुरों की महफिल, ‘गीतों भरी शाम, डॉक्टर्स के नाम’ में गुजेंगे तराने

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित सांगीतिक संस्था ‘सुरों की मंडली संस्था’ की ओर से आगामी 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक विशेष सांगीतिक कार्यक्रम ‘गीतों भरी शाम, डॉक्टर्स के नाम’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 4 बजे मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा, जिसमें चिकित्सा जगत से जुड़े चिकित्सकों एवं संगीत प्रेमियों की सहभागिता रहेगी।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि सुरों की मंडली समय-समय पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकारों, गायकों, गीतकारों, संगीतकारों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित करती रही है। इसी क्रम में इस वर्ष डॉक्टर्स डे पर समाज के जीवन रक्षक चिकित्सकों के सम्मान में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक रमेश दतवानी ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. राजीव पण्डया, डॉ. निशांत आसवानी, डॉ. जूही निशांत आसवानी, डॉ. शर्वा पंडया, डॉ. उपवन पण्डया,  डॉ. गौरव छाबड़ा सहित 20 चिकित्सक सम्मानित होंगे। साथ ही, सुरों की मंडली के 20 पंजीकृत सदस्य कराओके ट्रैक पर अपने पसंदीदा गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इन 20  SKM सदस्यों में  जनवरी माह में आयोजित ‘म्यूजिक मुकाबला’ के सुपर-7 प्रतियोगिता के महिला एवं पुरुष वर्ग के विजेताओं को प्रस्तुति का विशेष अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों का संस्था की ओर से सम्मान किया जाएगा। इसी अवसर पर सिक्कों, नोट, घड़ियों व ग्रोमोफ़ोन रिकॉर्ड व अन्य प्राचीन व दुर्लभ वस्तुओं के संग्रहकर्ता उदयपुर निवासी भूपेंद्र कुमार मल्हारा को भी सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के इच्छुक चिकित्सक अपना पसंदीदा गीत एवं उसका कराओके ट्रैक मोबाइल नंबर 94143-11853 पर भेजकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.