जिला कलेक्टर से यूसीसीआई पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

( 669 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 26 04:06

जिला कलेक्टर से यूसीसीआई पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

उदयपुर। उदयपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष श्री सन्दीप बापना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अंशुल मोगरा, उपाध्यक्ष श्री कपिल सुराणा, तथा मानद कोषाध्यक्ष श्री अमित तलेसरा ने जिला कलेक्टर महोदय से भेंट कर उन्हें उपरना एवं बुके भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।
शिष्टाचार भेंट के दौरान यूसीसीआई के प्रतिनिधिमण्डल की ओर से नये जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल को यूसीसीआई की गतिविधियों का परिचय देते हुए उन्हें उद्यमियों एवं व्यवसायियों की समस्याओं से अवगत कराया गया।
अध्यक्ष श्री बापना ने यूसीसीआई की ओर से श्री अग्रवाल को उदयपुर के जिला कलेक्टर के पद की जिम्मेदारी सम्हालते हुए उदयपुर जिले में कई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न कराये जाने की आशा प्रकट की।
अध्यक्ष श्री बापना ने जिला कलेक्टर महोदय को उद्योग एवं व्यवसाय से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर यूसीसीआई सदस्यों के विचार-विमर्श हेतु परिचर्चात्मक बैठक के लिये यूसीसीआई भवन में पधारने हेतु आमंत्रित किया जिस पर अपनी सहमति देते हुए जिला कलेक्टर महोदय ने शीघ्र ही कार्यक्रम निर्धारित किये जाने का आश्वासन दिया।  


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.