जेट/प्री-पीजी एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 27 जून को

( 204 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 26 17:06

उदयपुर। प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, मात्स्यिकी महाविद्यालय, गृह विज्ञान महाविद्यालय तथा डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विद्यावाचस्पति (पीएच.डी.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय जेट/प्री-पीजी एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा दिनांक 27 जून 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित की जा रही है।

शहर समन्वयक एवं राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के अधिष्ठाता डॉ. मनोज कुमार महला ने बताया कि उदयपुर शहर में परीक्षा के लिए 16 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें जेट (स्नातक) प्रवेश परीक्षा हेतु 6528 परीक्षार्थी प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए सामान्य एवं विशेष अधिकार प्राप्त उड़नदस्तों का गठन किया गया है। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनी रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.