उदयपुर। उदयपुर की प्रतिभाशाली योग शिक्षिका टिया शर्मा ने अपनी योग साधना और समर्पण से एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मुंबई में उन्होंने प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता त्ंरचंस ल्ंकंअ को विशेष योग सत्र कराते हुए स्वास्थ्य, फिटनेस और संतुलित जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया। इस दौरान दोनों के बीच योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों को लेकर सार्थक चर्चा भी हुई।
अभिनेता राजपाल यादव ने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने टिया शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
टिया शर्मा पिछले कई वर्षों से योग एवं वेलनेस के क्षेत्र में सक्रिय हैं और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। उन्होंने विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों, सामाजिक संगठनों और विशेष आयोजनों में योग सत्र आयोजित कर लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है।