नासिक में आयोजित राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में उदयपुर के प्रफुल्ल सांवरिया होंगे राजस्थान टीम के कोच, मनीष सालवी निभाएंगे रेफरी की भूमिका

( 399 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 26 18:06

नासिक में आयोजित राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में उदयपुर के प्रफुल्ल सांवरिया होंगे राजस्थान टीम के कोच, मनीष सालवी निभाएंगे रेफरी की भूमिका

उदयपुर। महाराष्ट्र के नासिक में 25 से 28 जून 2026 तक आयोजित होने वाली 14वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में उदयपुर के खेल अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रतियोगिता में उदयपुर के प्रफुल्ल सांवरिया राजस्थान टीम के कोच के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे, जबकि मनीष सालवी राष्ट्रीय रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
पेंचक सिलाट एसोसिएशन उदयपुर के मुख्य सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों के साथ-साथ उदयपुर के खेल अधिकारियों की सहभागिता जिले के लिए गौरव की बात है। प्रफुल्ल सांवरिया के मार्गदर्शन में राजस्थान टीम बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, वहीं मनीष सालवी को रेफरी के रूप में जिम्मेदारी मिलना उनकी योग्यता एवं अनुभव का सम्मान है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे और अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। उदयपुर पेंचक सिलाट परिवार ने दोनों अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान दल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.