ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत पशुपालकों के लिए मंगला पशु बीमा योजना बनी सुरक्षा कवच

( 434 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 26 18:06

पशुपालक उठा रहे योजना का अधिकाधिक लाभ

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत पशुपालकों के लिए मंगला पशु बीमा योजना बनी सुरक्षा कवच

       जैसलमेर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अन्तर्गत पंचायत समिति सम, जिला जैसलमेर की ग्राम पंचायत तुर्को की बस्ती के पशुपालक ग्रामीणजनों के लिए मंगलर पशु बीमा योजना तो वास्तव में सुरक्षा का कवच एवं वरदान बन कर सामने आ रही है। यह योजना पशुधन की सुरक्षा एवं पशुपालकों की समृद्वि की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

        शिविर प्रभारी कालूराम बामनिया ने बताया कि राजस्थान सरकार की मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुपालकों को उनके पशुओं की मृत्यु, दुर्घटना एवं बीमारी की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। इन ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से जरुरतमंद पात्र पशुपालकों को इस योजना का पूरा-पूरा लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प है।

        उल्लेखनीय हैं कि शिविर के दौरान मंगला पशु बीमा योजना के तहत 22 जनाधार पर पशुपालकों का पंजीकरण किया जाकर 220 पशुओं का बीमा पंजीकरण कर पशुपालकों को समस्याओं का समाधान कर उन्हें लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार 10 मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसियॉं पशुपालकों केा वितरित की गई। इसके साथ ही शिविर के मौके पर योजनान्तर्गत शिविर में पशुपालकों के 2000 पशुओं को कृमिनाशक दवाई पिलाई गई। इस प्रकार से यह शिविर तुर्के की बस्ती पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभदायी सिद्व हुआ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.