श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 35 बीबी में आयोजित शिविर के दौरान जसमंत सिंह पुत्र दर्शन सिंह और वीरपाल पत्नी दर्शन सिंह निवासी 37 बीबी को स्वामित्व योजना के तहत पट्टा मय प्रोपर्टी पार्सल का वितरण किया गया। लाभार्थियों ने बताया कि वर्षों बाद आवासीय मकान का मलकाना हक मिलने पर माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा चार पट्टे व चार प्रोपर्टी पार्सल वितरित किये गये। व्यक्तिगत शौचालय के दो आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व विभाग द्वारा एक खाता विभाजन, 13 नामांतरण, 2 सीमांकन, कृषि विभाग द्वारा 32 मिनी किट किसानों को वितरित की गई। शिविर में बीडीओ श्री रामदेव जांगिड़, सपना सोनी, वकील सिंह, मनदीप सिंह मान, डॉ. मुकेश मित्तल, प्रेम जठवाल, जरनैल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।