श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 11 पी में बुधवार को आयोजित शिविर के दौरान जेठाराम पुत्र खेमाराम और चंदूराम पुत्र खेमाराम निवासी 6 एच को स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। वर्षों बाद मालिकाना हक मिलने पर जेठाराम और चंदूराम ने माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इसी तहर शिविर में गोविन्द राम पुत्र श्यामाराम को अपनी पुत्री प्रियंका के विवाह पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 31 हजार रूपये की राशि मौके पर स्वीकृत की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री अरविन्द बिश्नोई ने बताया कि योजना के तहत बीपीएल परिवार की दो पुत्रियों के विवाह पर सहायता राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की श्रेणी में वृद्धि करते हुए राज्य सरकार द्वारा अब दिव्यांग माता-पिता की अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह पर इस योजना में अनुदान दिया जा रहा है। लाभार्थी ने इसके लिये माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।