अमरथून में ग्रामीण सेवा शिविर सम्पन्न

( 304 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 26 18:06

हाथों हाथ उत्तराधिकार, नामांतरण में नाम जुड़वाए

अमरथून में ग्रामीण सेवा शिविर सम्पन्न

बांसवाड़ा। राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत अमरथून के सभागार में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार रमेश चंद्र मीणा, कमलेश मेनारिया गिरदावर , पटवारी, प्रशासक राजेंद्र कुमार चरपोटा के मुख्य आतिथ्य ,पीओ प्रधानाचार्य अरुण व्यास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग सहित 29 विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों की सह भागीता में कई कार्य हाथों हाथ निपटाए गए जिससे ग्रामीण अंचल के कृषकों के चेहरे खिल उठे।

शिविर में प्रशासक राजेंद्र कुमार चरपोटा ने समस्त विभागों के प्रतिनिधि कर्मचारी का आव्हान किया कि गरीब को गणेश मान कर अन्तिम पंक्तियों में खड़े बीपीएल किसान को हर संभव सहायता ओर सहयोग देते हुए वर्षों से लम्बित योजनाओं में आवेदन पत्र भरवाएं जाकर लाभान्वित करें।

इस अवसर पर पीओ प्रधानाचार्य अमरथून अरुण व्यास ने एवम् आशीष पंडया ने हाथों हाथ पालनहार, आपकी बेटी योजना सहित विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं में लाडो योजना निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें गणवेश साईकिल ट्रान्सफर बाउचर छात्रवृत्तियां गार्गी योजना सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए ड्राप आऊट, ओर विद्यालय से वंचित बालकों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलवाया गया।

इस अवसर पर राजस्व विभाग के दलजी पाटीदार, एवीवीएनएल के हरीश मीणा,सुरेश पाटीदार, आशीष पंडया, सचिन कुमार मीणा पीएचईडी,रवि प्रकाश वेद वाल , वन विभाग के विमला कुमारी डिंडोर, सी एच ओ भरत राणा, विजय कटारा , डॉ रिज्जत दोसी, धीरजमल निनामा, विजय कटारा,परिवहन विभाग के कैलाश चंद्र शर्मा,दसुजंत सिंह राठौड़,फूल शंकर डामोर,लोकेश चंद्र रेटूआ , सचिव गोविंद भाभोर,मनीष भगोरा,हरेंद्र शक्तावत,मुकेश चरपोटा, अभिषेक व्यास राजस्व विभाग,प्रभुलाल डामोर सहित कई विभागों के प्रतिनिधि सम्मिलित थे।

इस अवसर पर जाति,मूल निवास स्थान, आय प्रमाण पत्र,टीएसपी परिक्षेत्र प्रमाणीकरण किया गया ओर
हाथों हाथ उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के आधार पर पैतृक भूमि में नामांतरण में नाम जुड़वाए गए तथा खाद्य सुरक्षा सहित अनेक योजनाओं का लाभ दिया जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.