आपदा पूर्व चेतावनी के लिए “सचेत” एप करें डाउनलोड

( 256 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 26 18:06

उदयपुर। प्राकृतिक आपदाओं से समय रहते लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा “सचेत” (एसएसीएचईटी) मोबाइल ऐप को डाउनलोड एवं उपयोग करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि यह ऐप कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल आधारित एकीकृत प्रणाली पर कार्य करता है, जिसके माध्यम से एसएमएस, मोबाइल ऐप और पोर्टल के जरिए नागरिकों तक स्थानीय भाषा में क्षेत्र विशेष के लिए त्वरित आपदा चेतावनी पहुंचाई जाती है। ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सचेत ऐप समय पर चेतावनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जान-माल की हानि को रोकने में कारगर साबित होगा। इस हेतु श्री राठौर ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत ऐप डाउनलोड कर नियमित रूप से उपयोग में लेने के लिए निर्देश प्रदान किए हैं।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.