ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, जताया आभार

( 261 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 26 18:06

ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, जताया आभार

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
सूरतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सरदारपुरा खर्था में गुरूवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में इन्द्राज पुत्र लेखराम, रोशनलाल पुत्र किरताराम, संतोष पत्नी धर्मपाल निवासी 1 एसआरपीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आवास व शौचालय का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। लाभार्थियों ने बताया कि सिर पर पक्की छत और शौचालय का लाभ मिलने से उसे परेशानी से निजात मिली है। आवास-शौचालय का लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया।
इसी तरह घडसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 8 पीएसडी-बी में आयोजित शिविर में मदनलाल पुत्र बनवारी लाल, मूर्ति देवी पत्नी सोजीराम, जसवंत सिंह पुत्र कपूर सिंह, सुरेश सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, अमरजीत कौर पत्नी ओमकार सिंह, विनोद कुमार पुत्र सहीराम को आवासी भूखण्ड का पट्टा सौंपा गया। इस दौरान एसडीएम श्री दीपक चंदन, तहसीलदार रामस्वरूप मीणा, अमृत कुमार मीणा, दिनेश कुमार, तायरा बानो सहित अन्य मौजूद रहे। लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.