उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय में नवनिर्मित चैपहिया वाहन पार्किंग का शुभारंभ

( 350 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 26 19:06

उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय में नवनिर्मित चैपहिया वाहन पार्किंग का शुभारंभ

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ द्वारा प्रधान कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों व आगंतुकों की सुविधा के लिए गुरुवार को प्रधान कार्यालय परिसर में नवनिर्मित चैपहिया वाहन पार्किंग (बेसमेंट पार्किंग-द्धितीय) का शुभारंभ किया गया।
 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि यह नवनिर्मित आधुनिक पार्किंग न केवल वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि प्रधान कार्यालय में आने वाले आगंतुकों और रेल कर्मियों के लिए सुगम आवाजाही का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। नवनिर्मित यह पार्किंग कुल 7,245 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की गई है जिसमें एक समय में 206 कारों को पार्क करने की विशाल क्षमता है। इसमें वाहनों के बिना किसी बाधा के आने-जाने के लिए 5 मीटर चैड़े अलग-अलग प्रवेश और निकास रैंप बनाए गए हैं। पार्किंग परिसर के अंदर वाहनों की सुरक्षित और आसान आवाजाही के लिए 6 से 7.5 मीटर चैड़ी ड्राइव लेन विकसित की गई है। मानसून या भारी बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए उच्च क्षमता वाले पंप-आउट सिस्टम युक्त संरचनात्मक गड्ढे (स्ट्रेक्चर पिट) तैयार किए गए हैं। साथ ही पार्किंग क्षेत्र में प्राकृतिक हवा के प्रवाह और वाहनों के धुएं को बाहर निकालने के लिए 6 बड़े इंजीनियर कटआउट डिजाइन किए गए हैं।
 अधिकारी, कर्मचारी और आगंतुकों  की सुविधा के लिए दो  लिफ्ट और पांच सीढ़ियां बनाई गई है संचालन को दुरुस्त रखने के लिए एक समर्पित विद्युत कक्ष और वाहन चालकों की सुविधा के लिए एक चालक कक्ष भी बनाया गया है। इस पार्किंग परिसर को भविष्य की तकनीकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और दिव्यांगजनों की सुगम पहुंच के लिए विशेष रूप से स्थान आवंटित किए गए हैं।
पार्किंग के शुभारंभ के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी, प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.