लायंस क्लब उदयपुर लिगेसी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

( 468 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jun, 26 14:06

लायन्स क्लब उदयपुर की अवार्ड सेरेमनी में राजेश खमेसरा लायन आफ दी ईयर अवॉर्ड से सम्मानित

लायंस क्लब उदयपुर लिगेसी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर लिगेसी का तथास्तु रिसोर्ट में वर्ष 2026-27 का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लायन्स क्लब उदयपुर का पुरूस्कार सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लायन्स के पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक एवं अन्तरराष्ट्रीय लायंस क्लब आफ फेडरेशन तथा ग्लोबल एक्शन टीम कोस्टिट्यूशनल एरिया लीडर लायन जितेंद्र सिंह चैहान थे।
इस अवसर पर चैहान ने कहा कि लायनवाद का मूल उद्देश्य वंछित एवं जरूरतमंदों की सेवा करना है। ऐसा करके हमें आनन्द की अनुभूति और आत्मिक सन्तुष्टि होती है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार लायंस अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पिडित मानवता एवं जरूरतमंदों के कल्याण के लिये समर्पित भाव से सेवा कर रहा है
लायन्स क्लब उदयपुर के अध्यक्ष लायन गुणवंत वागरेचा ने बताया कि इस अवसर पर पीडीजी लायन अनिल नाहर पदस्थापना अधिकारी वीडीजी लायन सी पी विजयवर्गीय, जितेन्द्र मित्तल, पीएमसीसी लायन अरविंद चतुर विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे।
समारोह में सर्वप्रथम क्लब अध्यक्ष लायन गुणवंत वागरेचा ने अतिथियों का स्वागत किया एवं सालभर में किये गये कार्यों का उल्लेख किया साथ ही विशेष सहयोग प्रदान करने वाले लायन राजेश खमेसरा को लायन आफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया एवं लायन अनिल नाहर लायन अनुतोष मजूमदार लायन सी पी झगडावत लायन पंकज गांगावत लायन मनीष चडालिया लायन डॉ विनय जोशी लायन आर एल जोधावत राकेश जोधावत अरविन्द रस्तोगी अरविंद बडाला बी एल लोढा टीनू मांडावत को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह संयोजक लायन राजेश खमेसरा ने बताया कि लायंस क्लब उदयपुर द्वारा प्रायोजित नवगठित क्लब लायंस क्लब उदयपुर लिगेसी के सदस्यों को जितेन्द्र मित्तल ने शपथ ग्रहण करवाकर लायंस अन्तरराष्ट्रीय परिवार मे शामिल करवाया। पदस्थापना अधिकारी लायन अनिल नाहर पधाकारियो को पद के कर्तव्य की जानकारी प्रदान कर उन्हें पदस्थापित किसा वीडीजी सी पी विजयवर्गीय ने चार्टड प्रदान किया।
क्लब सचिव अनुतोष मजूमदार ने बताया कि मुख्य अतिथि जितेन्द्र सिंह चैहान ने उत्कृष्ट कार्यो हेतु क्लब अध्यक्ष लायन गुणवंत वागरेचा को अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित प्रेसिडेंसिल अवार्ड से सम्मानित किया गया। लायंस क्लब उदयपुर लिगेसी की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष मनन मांडावत सचिव सेफाली नाहर कोषाध्यक्ष हर्षिल वागरेचा को बनाया गया। आभार सचिव सेफाली नाहर ने व्यक्त किया। संचालन सुनीता माण्डावत ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.